- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 50 हजार का था इनाम,...
उत्तर प्रदेश
50 हजार का था इनाम, जेल की दीवार कूदकर भागा बदमाश 13 साल बाद साथी सहित गिरफ्तार
Admin4
4 Sep 2022 10:56 AM GMT

x
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शुक्रवार की रात नंदगांव मार्ग पर थाना पुलिस और एसओजी टीम की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश 13 वर्ष पूर्व मथुरा जेल की दीवार कूदकर फरार हो गया था, जबकि दूसरा 51 किलो चांदी लूटकांड में वांछित था। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कोसीकलां-नंदगांव रोड पर राधाष्टमी और शनिदेव दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग में लगी थी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Admin4
Next Story