- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों की वजह, युवाओं की बढ़ती मौतें
Saba Naaz
30 Jun 2025 10:12 AM IST

x
Agra आगरा : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नींद की झपकी और तेज गति (ओवरस्पीड) हादसों की बड़ी वजह है। इसमें युवाओं की मौत ज्यादा हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट रोड सुरक्षा समिति की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केसी जैन ने इनके बचाव के लिए ठोस उपाय की जरूरत बताई है।
हादसों का विवरण सालाना अपलोड नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बीते साल जनवरी से दिसंबर तक 1391 हादसे हुए हैं। खास बात हादसों की बड़ी वजह नींद की झपकी आना और ओवरस्पीड बताई गई है। 811 हादसे नींद की झपकी और 103 ओवरस्पीड के कारण हुए। जानवरों के टकराने से 34, टायर फटने से 90 और 356 हादसे की विभिन्न वजहें रहीं।
इन हादसों में 190 लोगों की जान चली गई। अधिकांश युवा रहे। 1663 घायल हुए और 122 गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें मल्टीपल फ्रैक्चर, सिर की चोटें तक लगीं। इसके बावजूद बचाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। नींद की झपकी, ओवरस्पीड के लिए संकेतक समेत अन्य प्रभावी योजना नहीं बनाई हैं। इससे आर्थिक नुकसान के साथ लोगों की जान भी जा रही हैं। बैठक में सालाना डाटा अपलोड करने की भी मांग की है, जिससे इनके प्रयासों का आकलन किया जा सके।
Tagsआगराएक्सप्रेसवेहादसोंAgraExpresswayAccidentsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





