- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में हुई बारिश...
x
Lucknow लखनऊ : सुबह-सुबह हुई बारिश ने शहर का तापमान गिरा दिया है। देशभर के कई राज्यों में बीते कई दिनों से शीतलहर का दौर जारी है. जिसकी वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। लखनऊ में भी सुबर से धूप के दर्शन भी नहीं हुए है और तेज हवाएं चल रही हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। दिन का तापमान गिरने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।
बादलों ने सुबह से आसमान में डेरा डाल दिया। 11 बजे तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान गिरेगा। 27 और 28 को बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर से पछुवा और उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण ठंड का एहसास होगा।
विगत दिनों का तापमान
दिनांक - अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर - 26.9 - 9.2
19 दिसंबर - 24.3 - 9.0
20 दिसंबर - 25.3 - 9.0
21 दिसंबर - 25.1 - 9.1
22 दिसंबर - 25.2 - 9.0
23 दिसंबर - 23.7 - 8.2
लालबाग एक सप्ताह से लाल
बढ़ते वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। जहरीली होती हवा अस्थमा मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शहर का एक्यूआई 212 रहा और लालबाग रेड जोन में बना हुआ है। अक्टूबर से प्रदूषण बढ़ना शुरू हुआ था। वायु प्रदूषण रोकने के लिए आलाधिकारियों ने निर्देश दिए मगर उस पर पूर्ण रूप से अमल नहीं किया गया। वायु प्रदूषण रोकने के नाम पर सिर्फ जल छिड़काव कराया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक 228 रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 172, गोमतीनगर 191, कुकरैल पिकनिक स्पाट-1 171 और लालबाग में 254 एक्यूआई रहा। निशातगंज में एक्यूआई 218 रहा। शहर के ज्यादातर हिस्से रेड जोन में रहा।
TagsLucknow बारिश शहरतापमान गिराLucknow rain citytemperature droppedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story