- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- झगड़ा बढ़ा और दंपती ने...
उत्तर प्रदेश
झगड़ा बढ़ा और दंपती ने लगा ली फांसी, बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
Saba Naaz
25 Jun 2025 4:19 PM IST

x
Bijnor बिजनौर : बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रांडोवाला में मंगलवार रात एक दंपती के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
इस दर्दनाक घटना में पत्नी त्रिवेणी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति शुभम को बेहोशी की हालत में फंदे से उतारकर परिजनों ने बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुभम की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। करीब छह साल पहले गांव सुनपता निवासी विरेंद्र कुमार की पुत्री त्रिवेणी की शादी गांव रांडोवाला के शुभम से हुई थी। दोनों के एक चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है।
मंगलवार रात किसी बात पर दंपती के बीच विवाद हुआ और इसी के बाद दोनों ने घर के अंदर ही एक कमरे में कुंदे से रस्सी बांधने के बाद लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो त्रिवेणी की सांसें थम चुकी थीं, जबकि शुभम को समय रहते नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण और थाना प्रभारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शुभम को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
Tagsझगड़ादंपतीफांसीquarrelcouplehangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





