उत्तर प्रदेश

जनता ने की मोबाइल लुटेरे की जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा

Admin Delhi 1
22 Feb 2023 8:30 PM IST
जनता ने की मोबाइल लुटेरे की जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा
x

मुजफ्फरनगर: घास मंडी में एक महिला से बदमाश ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोगों ने लुटेरे को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

महिला ने किसी भी शिकायत से इनकार किया। इस दौरान जांच में सामने आया कि आरोपी की बाइक चोरी की है। तलाशी में आरोपी से चाकू भी बरामद हुआ है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी कट पर एक बदमाश ने घात लगाकर वहां से गुजर रही महिला का मोबाइल लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया।

जिसके बाद आरोपी वहां से फरार होने लगा, तो लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Next Story