उत्तर प्रदेश

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम 29 मई को होगा

Admindelhi1
28 May 2024 2:00 AM GMT
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम 29 मई को होगा
x
उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद न्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी में उनके योगदान पर विचार विमर्श किया जायेगा।

बस्ती: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के 37 वें पुण्य तिथि पर आगामी 29 मई को उन्हें याद किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये राष्ट्रीय लोकदल के मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि बुधवार को दिन में 10 बजे चौधरी चरण सिंह फील्ड हास्टल में स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद न्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी में उनके योगदान पर विचार विमर्श किया जायेगा।

रालोद के मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने बताया संगोष्ठी में पार्टी के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विचारक हिस्सा लेंगे।

Next Story