उत्तर प्रदेश

हम सबकी प्राथमिकता उप्र की जनता होनी चाहिए : योगी

Shreya
7 Aug 2023 12:40 PM IST
हम सबकी प्राथमिकता उप्र की जनता होनी चाहिए : योगी
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के प्रति हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार जनहित के मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है। हमें एक सार्थक चर्चा का विषय सदन को बनाना चाहिए। हम विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विधान सभा के मॉनसून सत्र से पूर्व सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उक्त बातें कहीं।

योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता से जुड़ी क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है। अब उत्तर प्रदेश को पहचान का संकट नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अर्थव्यवस्था को दुगना करने में सफलता प्राप्त हुई। बीमारू राज्य की श्रेणी से उत्तर प्रदेश निकलकर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी के साथ अग्रसर है। कुछ जगहों पर बाढ़ है, कहीं सूखा है। इस पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विधान भवन में डिजिटल गैलरी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Next Story