उत्तर प्रदेश

मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस अफसर ने दबोचा

Admin Delhi 1
9 May 2023 12:58 PM IST
मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस अफसर ने दबोचा
x

मेरठ न्यूज़: मेडिकल क्षेत्र में पीवीएस पुलिस चौकी के सामने युवती का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को वहां से जा रहे एक पुलिस अधिकारी ने पीछा कर दबोच लिया.

घटना शाम करीब छह बजे की है. पीवीएस पुलिस चौकी के ठीक सामने एक लुटेरा, युवती का मोबाइल लूटकर भागा. युवती ने शोर मचाया लेकिन चौकी पर पुलिस के न होने के कारण बदमाश फरार हो गया. कुछ ही दूरी पर एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी गुजर रही थी. गाड़ी चालक की नजर बदमाश पर पड़ गई और उसने पीछा शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारी भी अंदर थे. काफी दूर तक बदमाश का पीछा करने के बाद घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया. बदमाश की पहचान लिसाड़ीगेट निवासी आबिद के रूप में हुई है.

एटीएस की फतेहउल्लापुर में दबिश, एक को उठाया

एटीएस ने स्थित मकान पर दबिश दी. इस दौरान क्षेत्रीय थाने की पुलिस भी साथ रही. वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर टीम वापस लौट गई. कई घंटे बाद खुलासा हुआ कि पीएफआई से जुड़े मामले में एटीएस द्वारा कार्यवाही की गई है.

बुलंदशहर निवासी अब्दुल खालिक की पत्नी का यहां एक डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है. वह अपनी पत्नी व बेटे को लेकर डॉक्टर के यहां आए. यहां से निकलकर वह लिसाड़ीगेट स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गए. इसी दौरान लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ सादे कपड़ों में दो व्यक्ति पहुंचे. उन्होंने अब्दुल खालिक से पूछा कि क्या वह बुलंदशहर से आये हैं? अब्दुल खालिक ने जैसे ही हां में जवाब दिया पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

Next Story