उत्तर प्रदेश

नकली पुलिस वाला बनकर वाहन स्वामियों से वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
16 July 2022 7:57 PM IST
नकली पुलिस वाला बनकर वाहन स्वामियों से वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
x

लखनऊ क्राइम न्यूज़: पॉलीटेक्निक चौराहे पर नकली पुलिस वाला बनकर वाहन स्वामियों को चालान का भय दिखाकर वसूली करने वाले जालसाज को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर कुमार ने बताया कि तमाम शिकायतें आ रही थी कि पुलिस बनकर युवक वाहन स्वामियों से वसूली कर रहे है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस की टीमे गठित कर ऐसे जालसाजों को पकड़ने के लिए लगाया। बीती रात को जब एक युवक पुलिस बनकर वाहन स्वामियों से वसूली कर रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गुडम्बा थानाक्षेत्र स्थित कल्यानपुर के शिवानी बिहार निवासी अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह शौकिया पुलिस बनकर वाहन स्वामियों से वसूली करता है। वह आज भी कर रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story