उत्तर प्रदेश

धर्मपरिवर्तन कराकर किया निकाह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

Admin4
2 Oct 2022 10:27 AM GMT
धर्मपरिवर्तन कराकर किया निकाह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
x

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की गायब हुई छात्रा को पुलिस द्वारा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बरामद कर लिया गया है। छात्रा को लेकर गए प्रेमी ने छात्रा का धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे निकाह कर लिया है। दोनों को बरामद कर अलीगढ लाई पुलिस अब छात्रा के बयान दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर रही है।

दरअसल महानगर के सासनी गेट निवासी एएमयू की छात्रा 21 सितंबर को लापता हो गई थी। छात्रा की खोजबीन में विफल रहे परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर क्वारसी थाना क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी अमजद के ऊपर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। छात्रा के गायब होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए छात्रा को बरामद किए जाने की मांग की थी।

छात्रा की बरामदगी के लिए भागदौड़ कर रही पुलिस को जब छात्रा के देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होने की लोकेशन मिली तो पुलिस ने छात्रा को उसके प्रेमी के साथ मुंबई से बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को मुंबई के खारगढ़ थाना क्षेत्र के तलोजा इलाके से बरामद कर अब अलीगढ़ लौट आई है।

इस दौरान हुई पूछताछ में छात्रा ने आरोप लगाया है कि अमजद ने धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया है। मुंबई ये बरामद हुई छात्रा को परिजनों को सौपने के बजाय पुलिस द्वारा उसे फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जबकि अमजद को जेल भेज दिया गया है।

Admin4

Admin4

    Next Story