- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा में शादी समारोह...
उत्तर प्रदेश
नोएडा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
Tara Tandi
29 Feb 2024 4:32 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव में बुधवार को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली से एक युवक घायल हो गया था। घायल जीशान को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को थाना रबूपुरा को सूचना प्राप्त हुई कि कि ग्राम खेरली भाव में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। थाना रबूपुरा पुलिस ने सर्वलिांस की सहायता से घटना के छह घंटे के अंदर ग्राम रोनिजा व खेरली भाव के बीच से आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना मे इस्तेमाल तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
Tagsनोएडाशादी समारोहहर्ष फायरिंगगिरफ्तारNoidawedding ceremonyjoyous firingarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





