उत्तर प्रदेश

Party ने बताया संगठन को मिलेगा बड़ा फायदा

Ratna Netam
6 July 2026 6:41 PM IST
Party ने बताया संगठन को मिलेगा बड़ा फायदा
x

Lucknow लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह से सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के संभल गुन्नौर से पूर्व विधायक राजेश यादव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रालोद नेतृत्व पर आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की।

राजेश यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे राजनीतिक हलकों में इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस मौके पर रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतृत्व ने नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश यादव के पार्टी में आने से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि इससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी तथा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को और व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पूर्व विधायक का रालोद में शामिल होना आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। पार्टी इसे संगठन विस्तार और क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देख रही है।

Next Story