उत्तर प्रदेश

अंतोदय के सिद्धांत पर काम कर रही है पार्टी हर तबके का कर रही है विकास: भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी

Admin Delhi 1
6 April 2023 9:17 AM GMT
अंतोदय के सिद्धांत पर काम कर रही है पार्टी हर तबके का कर रही है विकास: भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी
x

चंदौली: आज मुगलसराय विधानसभा के बूथ संख्या 318 बबुरी में भाजपाजनों ने भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 43वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके व भारतीय जनता पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण करके की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुवल संबोधन को सुना।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी सरकार अंतोदय के सिद्धांत पर काम करके हर तबके व क्षेत्र का विकास कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन भावनाओं को ही भाजपा की जनशक्ति बनाया ,50 करोड़ लोगो को आयुष्मान भारत कार्ड,80 करोड़ गरीबों को बिना भेद भाव के निशुल्क राशन, आवास योजना के तहत आवास देकर जनशक्ति को सिद्ध किया है।

भारतीय जनता पार्टी का एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना आज देश में जन भावनाओं में दिख रही है 2014 में भारत के लोगो ने अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनाई।

आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में भारत की पुरानी परंपरा गौरव वापस आ रहा है और देश का प्रत्येक नागरिक अखंड भारत का संकल्प लेकर देश में काम कर रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक शिवपूजन राम, अरुण सिंह, मुमताज, गगन सिंह, नारायण जायसवाल, शिवकुमार मौर्या, यशवंत मौर्या, महेंद्र सेठ, रवि पाठक, विनय तिवारी, संतोष सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta