- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मायके से एक दिन पहले...

x
कानपुर देहात। रविवार रात ताजपुर तरसौली गांव में एक दिन पहले ससुराल आई नवविवाहिता ने दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। मृतका ससुराल नहीं आना चाहती थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन मायके वालों ने उसे ससुराल भेज दिया। यहां आकर उसने अपने पति को बाजार में सब्जी लेने भेजा और फंदे पर लटक गई।
ताजपुर तरसौली निवासी राम शंकर के एकलौते पुत्र शेर सिंह का विवाह धन्नीनिवादा इकघरा निवासी स्वर्गीय लालाराम की 19 वर्षीय पुत्री सोनी के साथ गत 4 मई को हुआ था। विवाह के बाद मायके गई पत्नी को शनिवार शाम को ही उसका पति ले आया था। सोनी ससुराल आने से मना कर रही थी, लेकिन मां शांती देवी व अन्य परिजनों के समझाने पर वह चली आई। रविवार को उसने पति शेर सिंह को नारखास बाजार सब्जी लाने के लिए भेज दिया। उस समय सास जगरानी व ससुर रामशंकर खेतों पर काम के लिए गए हुए थे।
इसी दौरान सोनी ने कुंडे में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पति को बाजार में मिली तो वह आनन फानन घर आया। जहां पत्नी को फांसी पर लटके पाया। उसने सूचना मायके व पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पहुंचे और मायके वालों की प्रतीक्षा करने लगे। रात करीब बारह बजे मृतका के चाचा रामदीनपुरवा रूरा निवासी रामेंद्र सिंह आए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story