उत्तर प्रदेश

एक बार फिर इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को यमुना के पुल से फेंका गया, घसीटने लगे कुत्ते, फिर...

jantaserishta.com
10 April 2022 5:47 PM IST
एक बार फिर इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को यमुना के पुल से फेंका गया, घसीटने लगे कुत्ते, फिर...
x
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई.

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले (UP Etawah) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. यहां कार पर सवार कुछ लोग एक नवजात बच्ची को यमुना के पुल से फेंककर भाग गए. थोड़ी देर बाद वहां मौजूद कुत्ते उसको घसीटने लगे. तभी पास के मंदिर में मौजूद पुजारी गोपालदास बाबा की नजर पड़ गई उन्होंने दौड़कर कुत्तों से नवजात को छुड़ाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी.

बच्ची को पुल से फेंके जाने के बाद मौत हुई या पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी, यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि शव के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है.
थाना लवेदी के थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार टकरूपुर दिभौली यमुना पुल के नीचे एक बच्ची का शव मिला. उसके हाथ में निडिल वाला टेप लगा था. देखने पर वह दो-तीन दिन पहले जन्मी नवजात लग रही है. अनुमान है कि अस्पताल में उसका इलाज हुआ, जब वह उसकी मौत हो गई तो कुछ लोग जल प्रवाह के लिए फेंक गए हों. फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.
पुल के पास बने मंदिर के पुजारी गोपाल दास बाबा ने बताया कि वह मंदिर से पूजा करने के बाद यमुना पुल पर बनी एक दुकान के पास पहुंच रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि पुल पर खड़ी कार से उस बच्ची को फेंका गया है. जब तक वह पास पहुंच पाते कुत्ते उसको लेकर भागने लगे थे. पुजारी ने बताया कि किसी तरह दौड़ाकर उन्होंने कुत्तों को भगाया.इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story