उत्तर प्रदेश

सिर कटी लाश का रहस्य बरकरार, हत्याकांड की जांच में जुटीं चार पुलिस टीमें

Admindelhi1
22 Nov 2026 4:46 PM IST
सिर कटी लाश का रहस्य बरकरार, हत्याकांड की जांच में जुटीं चार पुलिस टीमें
x
धड़ से दूर मिला महिला का सिर, हमीरपुर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जंगल से मिली सिर कटी महिला की लाश का रहस्य अब तक नहीं सुलझ पाया है। शव बरामद होने के 24 घंटे बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की हैं।

मामला मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के जंगल का है। शुक्रवार को यहां एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। काफी तलाश के बाद पुलिस ने धड़ से कुछ दूरी पर महिला का सिर भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने पहचान कराने के उद्देश्य से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया था, लेकिन शनिवार शाम तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।

सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं, जो हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतका की पहचान और हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Next Story