उत्तर प्रदेश

सलमान की मौत का रहस्य, दरवाजा अंदर से बंद, फंदे से लटका शव मिला

Saba Naaz
21 Jun 2025 6:09 PM IST
सलमान की मौत का रहस्य, दरवाजा अंदर से बंद, फंदे से लटका शव मिला
x
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र की चमन कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान के अंदर 35 वर्षीय युवक सलमान का शव फांसी पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। सलमान मूल रूप से भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ चमन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे सामान्य आत्महत्या नहीं मानते हुए मामला संदिग्ध बताया है और साजिश की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story