उत्तर प्रदेश

चलती कार बनी आग का शोला, कार सवार ने कूदकर बचाई जान

Teja
19 Feb 2023 12:05 AM IST
चलती कार बनी आग का शोला, कार सवार ने कूदकर बचाई जान
x

जौनपुर। गराबादशाहपुर थाना अंतर्गत प्रयागराज की ओर जा रही एक कार में शनिवार (Saturday) रात अचानक आग लग जाने से वह धूं-धूं कर जलने लगी. किसी तरह चालक ने कार को रोका और उसमें सवार सभी लोग अपनी जान बचा कर निकल कर भागे. जब तक लोग कार में लगी आग पर काबू पाते जलकर खाक हो गई. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

रोहित सिंह पुत्र रविंद्र सिंह नि 0 परियावा, लाइन बाजार, जौनपुर एक इंडिका कार में सवार होकर नेशनल हाईवे 31 से जौनपुर की ओर से प्रयागराज (Prayagraj)जा रहे थे कि कार जैसे ही पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर टोल प्लाजा के 20 मीटर आगे पहुंची कार में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगी. चालक यह सब देखते ही फौरन कार को रोक दिया और उसमे सवार सभी लोग उतर कर बाहर की ओर भाग कर अपनी जान बचाई. इसकी सूचना लोगो ने पवारा पुलिस (Police) को दिया.

मौके पर मय पुलिस (Police) फोर्स पहुंचे पवारा एसओ राजनारायण चौरसिया फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस संबंध मे प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार ऐसे जल रही हो मानो आग का गोला बन गई हो. इस दौरान काफी भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई थी. आग की लौ इतनी तेज और ऊपर उठ रही थी कि अधिकतर लोग दूर खड़े होकर तमाशबीन बने नजर आए.

Next Story