उत्तर प्रदेश

व्यापारी के घर बदमाशों का धावा, शोर शराबे की आवाज सुनकर भागे बदमाश

Shantanu Roy
13 Jan 2023 9:42 AM GMT
व्यापारी के घर बदमाशों का धावा, शोर शराबे की आवाज सुनकर भागे बदमाश
x
बड़ी खबर
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्घापुरी में बुधवार रात बदमाशों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाया। इस दौरान तीन बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पीड़ित परिवार को बंधक बना लिया। बताया गया कि बदमाश दिन छिपते ही घर की छत पर छिप गए थे। जिसके बाद बदमाशों ने घर की बिजली काट दी। शोर शराबे की आवाज सुनकर बदमाश मौके से भाग गए। वहीं पड़ोसियों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। मगर बदमाशों का सुराग नही लग सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। श्रद्धापुरी सेक्टर-1 में रजत सैनी पुत्र राजेंद्र सैनी का अपने परिवार के साथ रहते है। रजत की कॉस्मेटिक की दुकान है। साथ ही युवक प्रॉपर्टी का भी काम करते है।
वहीं मकान के निचले हिस्से में व्यापारी के ताऊ नरेंद्र सैनी, पड़ोसी युवक सदन गिरी और एक अन्य व्यक्ति बैठे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश घर का मुख्य गेट खुला देखकर घर में घुस गए। बदमाशों ने घर घुसकर पहले बिजली की लाइन काटी और उसके बाद इनवर्टर का तार काट दिया। तीनों बदमाशों ने अंदर पहुंचकर तीनों युवकों को पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया। वहीं बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों तीनों युवकों का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद रजत अपने कमरे से नीचे आया। इसी बीच युवक ने बदमाशों को देख लिया। बदमाशों को देखकर युवक ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। भीड़ को आता देेख बदमाश कृष्णा पब्लिक स्कूल के पीछे से होते हुए हाईवे की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। लोगों ने बदमाशों के जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
Next Story