उत्तर प्रदेश

पिता और पुत्र पर बदमाशों ने दो बार चलाई गोलिया, पहली बार फायरिंग में उन्होंने कार के पीछे छिपकर खुद को बचाया जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
15 Feb 2022 8:33 AM GMT
पिता और पुत्र पर बदमाशों ने दो बार चलाई गोलिया, पहली बार फायरिंग में उन्होंने कार के पीछे छिपकर खुद को बचाया जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

शादी में हुआ था चेतन से विवाद

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: आगरा में कालिंदी विहार सी ब्लॉक में रविवार रात नौ बजे डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा और उनके बेटे चेतन शर्मा पर जान से मारने की नियत से घर के बाहर दो फायरिंग की गई। पिता और पुत्र पर बदमाशों ने दो बार चलाई गोलिया, पहली बार फायरिंग में उन्होंने कार के पीछे छिपकर खुद को बचाया जानिए पूरा मामला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के जाने के बाद हमलावर फिर आए। इस बार दो राउंड फायर किए। उन्होंने एक आरोपी को पहचान लिया। मामले में जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह बेटे चेतन (22) के साथ घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। इनमें से एक ने फायर किया। गोली गेट पर लगी और छत से टकरा गई। वो और उनका बेटा कार के पीछे छिप गए। गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। बाइक के जाने वाले रास्ते पर गई।
रात तकरीबन साढ़े दस बजे हमलावर वापस आए। उनके घर पर फायरिंग की। इस पर कॉलोनी के लोगों ने हमलावरों को घेरने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक और फायर किया। इसके बाद भाग निकले। हमलावरों में से एक को पहचान लिया गया। दोबारा फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंच गई। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए।
बेटे को फोन पर दी धमकी
डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक हमलावर परम उर्फ काके है। उसने घटना के कुछ देर बाद बेटे को फोन किया। कहा कि मैं काके बोल रहा हूं। बेटे ने पूछा कि कौन काके। इस पर कहा कि दो फायर में ही भूल गया कौन काके? हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद फोन कट गया। घटना के बाद से परिवार दहशत में हैं। वह पूरी रात डरे रहे।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। काके की तलाश की जा रही है। घटना पर कॉलोनी के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि एक बार पुलिस पहुंच गई थी, इसके बावजूद हमलावर ने फायरिंग की। यह खुली गुंडई है।
शादी में हुआ था चेतन से विवाद
डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक शादी समारोह में बेटा गया था। तब काके उर्फ परम अपने साथियों के साथ नशे में हंगामा कर रहा था। उसने उसे टोक दिया। उसकी कहासुनी हो गई थी। तब भी काके ने धमकी दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि काके के खिलाफ पूर्व में भी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया है। उसकी तलाश की जा रही है। वह पंजाब का रहने वाला है। यहां पर रह रहा है
Next Story