उत्तर प्रदेश

दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
16 July 2022 11:57 AM IST
दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
x

बागपत क्राइम न्यूज़: बागपत के बड़ौत मैं कुछ युवकों ने गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगई दिखाते हुए एक युवक को घसीट कर पीटा। जान बचाकर भागने पर युवक के ऊपर पथराव किया, जिससे युवक काफी ज्यादा घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

जान बचाकर भागने पर किया पथराव: बड़ौत के जौनमाना गांव में उदयवीर अपने परिवार के साथ रहता है। उदयवीर ने बताया कि गांव के ही 4 युवक उसके बेटे आकाश के साथ गाली गलौज कर रहे थे। आकाश के विरोध करने पर युवकों ने दबंगई दिखाई और उसे घसीट घसीट कर पीटा। घटना के दौरान जब आकाश जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने आकाश के ऊपर जमकर पथराव किया। जिससे आकाश बुरी तरह घायल हो गया।

पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा: पीड़ित परिवार बताया कि सूचना देने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसकी वजह से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मामला बढ़ता देख पुलिस गांव में आई। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयान: सीओ युवराज सिंह ने बताया कि घायल आकाश को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा गया है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान हरिओम और विशाल के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Next Story