- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- छात्रा से छेड़छाड़ का...
उत्तर प्रदेश
छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट
Rani Sahu
5 Sept 2022 11:24 PM IST

x
मैनपुरी में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों द्वारा अवैध असलाह लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि असलाह लहराने के साथ-साथ दबंगों ने फायरिंग भी की और लड़की के भाई और माँ के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 दिन से गाँव का ही युवक स्कूल आते जाते समय छात्रा को छेड़ता था। जिसका बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ऊपर ही धारा 151 की कार्यवाई कर दी। मामला थाना करहल इलाके के गाँव की लड़की को गाँव का ही युवक अभिषेक पिछले 15 दिन से परेशान कर रहा था। वह स्कूल आते जाते समय लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ करता था।
बीती 31 अगस्त को लड़की का भाई आरोपी अभिषेक के घर उसकी शिकायत करने गया था। शिकायत से अभिषेक और उसका पिता आशीष उर्फ बिट्टा बौखला गया। शिकायत सुनने के बजाय लड़की के भाई के साथ गाली गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची लड़की माँ के साथ भी पिटाई की। विवाद बढ़ने पर आरोपी आशीष व उसके पिता और अन्य साथियों ने गाली गलौज करते हुए अवैध असलाह लहराए। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो में दो लोग अवैध असलाह लहराते हुए दिखाई दे रहे है। असलाह लहराने के दौरान इन दबंगों पर फायरिंग का भी आरोप है। घटना के बाद से लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया है, आरोपी अभिषेक का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। कोई कार्यवाई न होने पर पीड़ित लड़की परिजनों के साथ एसपी के दरबार में न्याय की गुहार लगाने पहुंची।
Next Story





