उत्तर प्रदेश

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा

Ashwandewangan
7 Jun 2023 12:48 AM IST
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा
x

शादी समारोह में लाइट टैंट का कार्य कर रहा एक मिस्त्री आज हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह विद्युत करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी करीब 20 वर्षीय लाइट टेंट मिस्त्री पंकज पुत्र नरोत्तम आज गांव चमरपुरा में शादी समारोह में लाइट टेंट का कार्य कर रहा था और इसी दौरान तार लगाते समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गये और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया।

उद्यमी व व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष श्वेता व पूर्व सांसद दिवाकर का किया भव्य स्वागत

जो कार्य 20 साल में नहीं हुये वह होंगे 5 साल में-राजेश: पूरा शहर होगा सीसीटीवी से कवर-श्वेता

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story