उत्तर प्रदेश

वृंदावन में तीन दिन बाजार रहा बंद, विरोध में हुआ हवन यज्ञ

Shantanu Roy
20 Jan 2023 9:58 AM GMT
वृंदावन में तीन दिन बाजार रहा बंद, विरोध में हुआ हवन यज्ञ
x
बड़ी खबर
मथुरा। वृंदावन में पुजारी, सेवायत व व्यापारी बिहारीजी कॉरिडोर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। विरोध के क्रम में उन्होंने तीन दिन बाजार भी बंद रखा। बुधवार को बाजार में रौनक लौटी और लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। वहीं बांकेबिहारी मंदिर के चतबूरे पर हवन यज्ञ किया गया। कॉरिडोर के प्रदर्शन के बीच बुधवार को वृंदावन का बाजार खुला तो रौनक दिखी। देशी-विदेशी पर्यटक बाजार में खरीदारी करते हुए दिखे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। इसके साथ बांके बिहारीजी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक विदेशी महिला धार्मिक पुस्तकें भी बेचती दिखी। दुकानदार सुधित शुक्ला ने बताया कि यदि कोई योजना आमजन के हितों को ध्यान में रखकर लागू की जा रही है।
आमजन के साथ बैठकर बात भी करनी करनी चाहिए, ताकि कम नुकसान में काम हो सके। कॉरिडोर बनने से लोगों को सांस्कृतिक और आर्थिक दोनों प्रकार की हानि दिख रही है। इससे लोग आंदोलित हैं। कहा कि आज दुकानें खोली गई हैं। बाहर से आने वाले ग्राहक परेशान हो रहे थे। बाजार में तो चहल पहल लौट आई है लेकिन हमारे दिलों में अभी भी सन्नाटा है। क्योंकि आज हमारी दुकानें हैं कल को नहीं रहेंगी तो हम लोग तो सड़क पर आ जाएंगे। यहीं हमारे परिवार के पालन पोषण का जरिया है। इसके लेकर सभी व्यापारी, पुजारी, सेवायत चिंतित हैं। वहीं बुधवार को व्यापारी, पुजारी, सेवायतों ने कॉरिडोर के विरोध में बांके बिहारी जी मंदिर के चबूतरे में हवन किया। इस दौरान उन्होंने बिहारी जी से कॉरिडोर के निर्माण में रोक लगाए जाने की प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Next Story