- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पत्नी की हत्या करने...
उत्तर प्रदेश
पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, फांसी के फंदे से लटका मिला था शव
Shantanu Roy
19 Oct 2022 2:19 PM GMT

x
7 आरोपी अभी भी फरार
चंदौली। चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शेष सात आरोपियों की तलाश और जांच में पुलिस जुटी है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में सात अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। आपको बता दें कि सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में बीते शनिवार को दोपहर में 27 वर्षीय विवाहिता शशिकला की फांसी के फंदे में शव लटकता मिला था। शव मिलने से गांव में खलबली मच गई थी। शशिकला को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी होने पर सीओ राजेश कुमार राय ने कोतवाल बिनोद मिश्रा, भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की थी।
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
विवाहिता के भाई भोला यादव की लिखित तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना में वांछित पति जयशंकर उर्फ टनमन उर्फ अमित यादव को बथावर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार करके न्यायालय से जेल भेज दिया। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस जुटी हुई है।
आठ लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा
कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई महफूज अहमद, श्रीराम प्रसाद, दीपू यादव, अर्पित जायसवाल, करुणा, अंकिता रही।
Next Story