उत्तर प्रदेश

अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद, जानें हत्या की वजह

Admin4
10 Dec 2022 6:00 PM GMT
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद, जानें हत्या की वजह
x
बहराइच। जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में 17 नवंबर को चोरी का प्रयास करते समय अधिवक्ता ने रात में देख लिया था। जिस कारण बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक सहयोगी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा निवासी सुरेश चंद्र पांडेय के मकान में 17 नवंबर को दो लोग चोरी कर रहे थे। रात दो बजे अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा लघुशंका के लिए उठे थे। तभी चोरों ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी थी। वकील का लखनऊ में इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दीवानी न्यायालय के वकीलों ने दो बार धरना दिया था।
पुलिस ने चार दिन पूर्व गोलीकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि शुक्रवार रात को नरिया घाट कब्रिस्तान के पास से प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक नितिन उपाध्याय, दीवान असलम खान, राम किशोर और आशीष यादव की टीम ने गुफरान उर्फ ईदी पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुफरान ही मुख्य आरोपी था। उसके पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया है।
Admin4

Admin4

    Next Story