- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मंडप में प्रेमी ने आकर...
मंडप में प्रेमी ने आकर भर दी दुल्हन की मांग, दूल्हा देखता रह गया.. फिर हुआ नाटक शुरू

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अचानक शादी के मंडप में जयमाला के समय स्टेज पर चढ़कर प्रेमी ने दूल्हे के सामने अपनी प्रेमिका दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. इस नजारे को दूल्हा देखता रह गया. यह देखकर शादी में मौजूद सभी लोग हैरान रहे गए. मौके पर मौजूद किसी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.
पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्रेम का बुखार उतर गया और चुपचाप अपने घर चला गया. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. गांव के बड़े बुजुर्गों ने इस मामले को संभला और सुबह के समय दूल्हे और दुल्हन की विदाई की. इस मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. गांव वालों का कहना है अब इस मामले को ज्यादा तूल देना ठीक नहीं है.





