उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नवनिर्मित मकान का लेंटर भरभरा कर गिरा

Shreya
16 July 2023 10:57 AM GMT
सहारनपुर में नवनिर्मित मकान का लेंटर भरभरा कर गिरा
x

सहारनपुर (अंबेहटा)। सहारनपुर जनपद के कस्बा अम्बेहटा में नवनिर्मित मकान पर डाला जा रहा लेंटर सेटरिंग के नीचे लगी बल्ली टूट जाने से भरभरा कर गिर गया। पीड़ित गय्यूर पुत्र हाफिज इनाम ने बताया कि उसके नवनिर्मित मकान पर लेंटर डाला जा रहा था 700 स्क्वायर फीट के लेंटर का अधिकतर भाग पर लेंटर डाला जा चुका था।

इसी दौरान सेटरिंग के नीचे लगी बल्ली टूट गई। लेटर हिलता देख मजदूर व मिस्त्री को शक होने पर सब लोग पीछे हटकर बराबर में बने मकान पर चढ़ गए तभी पूरा लेंटर भरभरा कर कालिब सहित नीचे आ गया।

गनीमत रही की मकान मलिक, मजदूर व मिस्त्री को लेंटर गिरने से पहले संभलने का मौका मिल गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर दौड़े पडे। पूर्व चेयरमैन इनाम शाकिर ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Next Story