- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नम आंखों व सम्मान के...
उत्तर प्रदेश
नम आंखों व सम्मान के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई
Admin Delhi 1
12 Jun 2023 12:34 PM IST

x
सादाबाद: तसींगा क्षेत्र के गांव वनगढ़ के रहने वाले सैनिक कृष्ण गोपाल पुत्र मांगेलाल ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। सैनिक का पिछले करीब 1 महीने से आरआर हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार चल रहा था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग भी दिल्ली में ही थी। दिल्ली में उपचार के दौरान सैनिक ने अंतिम सांस ली। शनिवार को वनगढ़ में सैन्य सम्मान के साथ सैनिक कृष्ण गोपाल का अंतिम संस्कार हुआ। भारी भीड़ और नम आंखों से सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
Next Story





