- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अचानक झूला टूटने से...
अचानक झूला टूटने से काम कर रहा मजदूर गिर गया, मजदूर की मौत

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला
अचानक झूला टूटने से काम कर रहा मजदूर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस और एसडीएम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जवाहर तापीय परियोजना में चिमनी का निर्माण कार्य होने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि अचानक झूला टूटने से काम कर रहे मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मजदूरों और कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
जवाहर तापीय परियोजना में शुक्रवार दोपहर चिमनी का निर्माण का कार्य चल रहा था। चिमनी के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने के लिए झूला बनाया गया था। झूला अचानक से टूट गया और मजदूर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अक्षय कुमार पुत्र दुलाराम निवासी जिला गढ़वा, झारखंड़ बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे की शव को ले जाने का प्रयास किया, तो आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला