- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस की लापरवाही से...
उत्तर प्रदेश
पुलिस की लापरवाही से मुठभेड़ में गिरफ्तार बच्ची का अपहरणकर्ता जिला अस्पताल से फरार
Admin4
13 Dec 2022 1:58 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस की लापरवाही के चलते मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बच्ची का अपहरणकर्ता आरोपी जिला अस्पताल से फरार हो गया है। पुलिस को जैसे ही अपहरणकर्ता के फरार होने की खबर मिली तो वहां सुरक्षा में तैनात दरोगा और सिपाहियों के हाथ-पांव फूल गए और हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दोनों अलग-अलग वार्ड में भर्ती थे। धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान की सुरक्षा में रहरा थाने के दारोगा अनूप सिंह, सिपाही सुनील कुमार व कपिल कुमार तैनात किए गए थे। रात लगभग 12 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में किसी समय आरोपित हथकड़ी समेत फरार हो गया। वार्ड में एक वृद्ध और भर्ती है। ऐसा बताया गया है कि ड्यूटी पर तैनात तीनों पुलिसकर्मी सो गए थे। मंगलवार सुबह लगभह 6 बजे तीनों पुलिसकर्मी सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। बताते चले कि बदमाश के कब्जे से एक दिसंबर को अपह्रत की गई 7 साल की बच्ची को भी बरामद किया गया। गोली लगने से आरोपित घायल हुआ था।
Next Story