- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नई कार की खुशी पल में...
उत्तर प्रदेश
नई कार की खुशी पल में सर्द हो गई, दोनों दोस्तों ने एक साथ सासें छोड़ दीं
Saba Naaz
28 Jun 2025 4:55 PM IST

x
Shahjahanpur शाहजहांपुर : नई गाड़ी से उत्तराखंड के कैंची धाम जा रहे छह दोस्तों में से दो की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में जान गंवाने वालों में बाराबंकी की आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक मिश्रा (35) और उनके करीबी मित्र योगेश कुरील (50) शामिल हैं।
दोनों की मौत की खबर करीब नौ घंटे बाद देर रात दो बजे उनके परिजनों को मिली तो दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हर किसी की आंख नम हो गई। बाराबंकी में विकास भवन के पास कुरील कुंज निवासी जीएसटी कार्यालय के लिपिक योगेश कुरील (50) अपने दोस्त आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक मिश्रा (35) की नई कार से उत्तराखंड के नैनीताल और कैंची धाम जाने के लिए निकले थे।
उनके साथ ग्राम लकपड़ाबाद निवासी नरेंद्र चौधरी, जैदपुर निवासी महेश कुमार व शिवकुमार भी थे। बृहस्पतिवार रात 12 बजे शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर गांव के सामने उनकी कार में पीछे से आ रही बाइक छू गई। इसके बाद बाइक पर सवार रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा सुमाली निवासी मुब्बसिर अली (45) व उसके भाई जुनैद की कार सवार लोगों इससे कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आए तेज रफ्तार टैंकर उनको रौंद दिया। हादसे में विवेक मिश्रा, योगेश कुरील व बाइक सवार मुब्बसिर अली की मौत हो गई। नरेंद्र चौधरी, महेश कुमार, शिवकुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जुनैद का बरेली में इलाज चल रहा है।
Tagsकारखुशीदोस्तोंCarhappinessfriendsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





