उत्तर प्रदेश

ईसाई समुदाय में क्रिसमस की खुशियां छाने लगी, गिरिजाघरों में मसीही गीतों पर झूमें अनुयायी

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 8:37 AM GMT
ईसाई समुदाय में क्रिसमस की खुशियां छाने लगी, गिरिजाघरों में मसीही गीतों पर झूमें अनुयायी
x

मेरठ: क्रिसमस की खुशियां अब चारों ओर बिखरने लगी हैं। ईसाई समुदाय में क्रिसमस की खुशियां छाने लगी हैं। रविवार को गिरिजाघरों में एडवेंट संडे मनाया गया। विशेष प्रार्थना हुई और बीमारों की चंगाई के लिए प्रार्थना की गई। धर्मगुरुओं ने बाइबिल से शांति, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

रुड़की रोड स्थित सेंट जोजफ कैथेड्रल में फादर जॉन चिम्मन ने प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि हमें पापों को छोड़कर अच्छे रास्ते पर चलें। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में फादर पारितोष नोएल ने प्रार्थना कराई और बाइबिल से संदेश दिए। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में फादर पारितोष नोयल ने प्रार्थना कराई और बाइबिल से संदेश दिया। सिविल लाइंस स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में रेव्हरेंट इमानुएल मसीह ने प्रार्थना कराई।

र्च में धूमधाम से मनाया संडे चौथा एडवेंचर संडे धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरन स्कूल के बच्चों द्वारा क्रिसमस प्ले प्रस्तुत किया गया। वही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा यीशु के जन्म का संजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। पास्टर हैरिसन और मोहित द्वारा विशेष प्रार्थना की गई।

Next Story