- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एमएसपी में वृद्धि से...
उत्तर प्रदेश
एमएसपी में वृद्धि से किसानों में नई उम्मीद, देवरिया के ग्रामीणों ने सरकार को सराहा
SHIDDHANT
2 Oct 2025 8:17 PM IST

x
Deoria देवरिया: सरकार द्वारा कुछ प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में हाल ही में की गई बढ़ोतरी से किसानों में नई उम्मीद जगी है। सरकार का कहना है कि इस कदम से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के ग्रामीण अंचलों में जब आईएएनएस ने किसानों से इस विषय पर बात की तो उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। किसानों का मानना है कि एमएसपी में बढ़ोतरी एक सकारात्मक पहल है और इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार किसान हितों के प्रति गंभीर है।
हालांकि, किसानों ने यह भी सुझाव दिया कि एमएसपी में पारदर्शिता और सुधार की जरूरत है। उनका कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। डीजल, कीटनाशक, पानी और अन्य कृषि संसाधनों पर खर्च काफी बढ़ चुका है। ऐसे में एमएसपी को लागत के अनुसार और अधिक संतुलित करने की आवश्यकता है। कुछ किसानों ने यह भी बताया कि खाद की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं और समय पर वर्षा न होने के कारण अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद किसानों को उम्मीद है कि सरकार इन मुद्दों पर भी शीघ्र ही ध्यान देगी।
एमएसपी में बढ़ोतरी ने किसानों में सकारात्मक सोच को बल दिया है। वे सरकार के प्रयासों को सराहते हैं और साथ ही चाहते हैं कि कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। एक किसान ने कहा कि रबी और खरीफ की फसलों के दामों में बढ़ोतरी से इसका सीधा प्रभाव अन्नदाता के आर्थिक जीवन पर पड़ेगा। किसानों के जीवनस्तर और रहन-सहन में सुधार होगा। किसान उन्नत खेती की ओर अग्रसर होंगे। एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को फायदा मिलेगा।
मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक अन्य किसान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। हम सब किसान बहुत खुश हैं। वहीं, एक अन्य किसान ने बताया कि एमएसपी की दरों में बढ़ोतरी से हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और फसलों के उत्पादन में अच्छी मेहनत करेंगे।
Tagsमएसपी बढ़ोतरीकिसान आयदेवरियाउत्तर प्रदेश किसानरबी खरीफ फसलमोदी सरकारकृषि सुधारफसल मूल्यकिसानों का समर्थनकृषि लागतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





