उत्तर प्रदेश

बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रभारी ने किया समीक्षा

Admin Delhi 1
28 March 2023 1:30 PM GMT
बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रभारी ने किया समीक्षा
x

देवरिया: देवरिया जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 मार्च तक चलाए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा किए। अभियान के प्रभारी, जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल ने अभियान की समीक्षा में जिले की टीम के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ किसी भी राजनीतिक दल का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी ने तय किया था कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान सभी 2503 बूथों पर 11 सदस्यों की टीम बनानी है। जिसमें एक अध्यक्ष, एक सचिव, एक बीएलए-2, मन की बात प्रमुख, वॉट्सऐप ग्रुप प्रमुख, एक लाभार्थी प्रमुख, एक महिला प्रमुख, एक युवा प्रमुख, एक सामाजिक श्रेणी प्रमुख, एक प्रभावी मतदाता प्रमुख और एक पार्टी के 6 कार्यक्रमों के प्रमुख बनाना था।

जिसमें से लगभग 1500 बूथों की समिति का डिटेल कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों द्वारा जमा किया जा चुका है। शेष बचे समितियों को मण्डल अध्यक्षों से आग्रह किए कि 29 मार्च तक पार्टी कार्यालय पर जमा कर दें। सभी मण्डल अध्यक्ष एक-एक शक्ति केन्द्र के वॉट्सऐप प्रमुख भी बनाकर 29 मार्च तक कार्यालय पर जमा कर दें। इसकी कार्यशाला का आयोजन 30-31 मार्च को किया जाना है। इसके बाद ये लोग 1 अप्रैल से समिति के सभी सदस्यों के पास जाकर सरल ऐप और नमो ऐप डाउन लोड कराएंगे।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, तेज बहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, राजन मल्ल, यशवंत शाही, सतेन्द्र पाण्डेय, अंकित श्रीवास्तव, शुभम मणि त्रिपाठी, शैलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta