उत्तर प्रदेश

बरातियों को देख घोड़ा भी नाचने लगा, छह घायल

Kajal Dubey
26 July 2022 9:16 PM IST
बरातियों को देख घोड़ा भी नाचने लगा, छह घायल
x
पढ़े पूरी खबर
मौदहा। डीजे की धुन पर बरातियों के थिरकते समय मालिक घोड़े को नचाने लगा। इसी बीच घोड़ा बिदक गया। इससे छह बराती घायल हो गए। बरात में भगदड़ मच गई। बुंदेलखंड में बरातों में घोड़ों को नचाने की पुरानी परंपरा चली आ रही है।
सोमवार को कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुसियारी से मुस्लिम समुदाय की बरात आई थी। इसमें बराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए नोट उड़ा रहे थे। इसी बीच डीजे की धुन पर मालिक अपने घोड़े को नचाने लगा। तभी अचानक घोड़ा बिदक गया और वहां नाच रहे युवाओं को घायल करता हुआ भाग खड़ा हुआ। अनवार व मुनीर सहित छह लोगों के चोटें आईं है। कुछ बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घोड़ा बिदकने की बात को लेकर कुछ समय के लिए बरातियों में भगदड़ मच गई। घायलों को पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। उसके बाद बरात के अन्य कार्यक्रम संचालित किए गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Next Story