- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सुरक्षा में तैनात...
उत्तर प्रदेश
सुरक्षा में तैनात सिपाही की तबीयत हुई खराब, हाल लेने अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री पाठक
Shantanu Roy
8 Sep 2022 10:37 AM GMT

x
बड़ी खबर
बदायूं। यूपी के बदायूं के दौरे पर बृहस्पतिवार को पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद पाठक ने स्वयं अस्पताल जाकर सिपाही का हाल लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री पाठक अपने दौरे के दौरान बिनावर एवं घटपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि कुमार का रक्तचाप काफी कम हो गया जिसके बाद उन्हें पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री पाठक ने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर सिपाही का हाल पूछा और चिकित्सकों को उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल का उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत में सुधार है।
Next Story