उत्तर प्रदेश

भाभी को फंसाने के लिए फेरी वाले देवर ने लिखी डकैती की स्क्रिप्ट, केस दर्ज

Shantanu Roy
25 Dec 2022 5:13 PM GMT
भाभी को फंसाने के लिए फेरी वाले देवर ने लिखी डकैती की स्क्रिप्ट, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
मुरादाबाद। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में फेरी वाले ने अपनी सगी भाभी को फंसाने के लिए दिनदहाड़े लूट की स्क्रिप्ट लिखी थी। थाना मैनाठेर ने पुलिस की पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया। पुलिस ने आरोपित देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना मैनाठेर निवासी मोहम्मद आदिल फेरी लगाता है। शनिवार को उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 22 हजार रुपये लूट लिए। थाना मैनाठेर प्रभारी मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां आदिल ने थाना प्रभारी को को बताया कि चार बदमाशों ने उसके साथ लूट की हैं सभी बदमाशों की आयु उम्र करीब 24 से 30 साल के बीच की थी और सभी नकाब बांधे हुए थे। इसीलिए वह उनका चेहरा नहीं देख पाया।
आदिल ने आगे कहा कि पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। मैनाठेर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने और जानकारी की तो वह पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे सका। उसने बताया कि वह मोबाइल घर पर भूल गया था। पुलिस ने आदिल के घरवालों से बात की तो उन्होंने मोबाइल साथ ले जाने की जानकारी दी। तलाशी लेने पर आदिल के पास से स्वीच आफ मोबाइल बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की आदिल ने गुनाह कबूल कर लिया। इंस्पेक्टर मैनाठेर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आदिल का विवाद उसकी सगी भाभी से चल रहा है। इसके अलावा आदिल ने किसी से दस हजार रुपए भी उधार लिए थे, उसकी नियत में खोट आ गई थी। वह पैसा नहीं देना चाहता था। इसी के चलते आदिल ने लूट की सूचना दी थी। उसने भाभी के करीबियों के नाम भी शक के आधार पर बताए थे। थाना मैनाठेर पुलिस ने आरोपित आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Next Story