- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी की खुशियां मातम...
उत्तर प्रदेश
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की जान गई
Saba Naaz
6 Jun 2025 9:34 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : जुनावई थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों शादी के लिए मसाला पिसवाकर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद दोनों परिवार गमगीन हैं।
जुनावई थाना क्षेत्र के पतरिया-पाठकपुर लिंक मार्ग पर गांव लावर के समीप शादी के भोज का सामान लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चाचा भतीजे की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंचे परिजन शव देख कर बिलख पड़े। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना जुनावई क्षेत्र के बबक्करपुर गांव के रहने सुंदर सिंह (47) पुत्र उदयराम अपने रिश्ते के भतीजे धर्मवीर (32) पुत्र नन्हू निवासी ग्राम अलीनगर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं के साथ थाना धनारी क्षेत्र के सैमला भूड़ निवासी भीकम सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
शुक्रवार की शाम दोनों चाचा भतीजे एक बाइक पर सवार होकर गांव सैमला भूड़ से थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में सब्जी का मिर्च मसाला पिसवाने हेतु गए थे। तभी मिर्च मसाला पिसवाने के बाद साढ़े पांच बजे करीब दोनों थाना क्षेत्र के पतरिया गांव से धनारी थाना क्षेत्र के सैमला भूड़ गांव वापस लौट रहे थे। तभी जुनावई थाना क्षेत्र के पतरिया पाठकपुर लिंक मार्ग गांव लावर के समीप बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुंदर और धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
दो परिवारों में मची चीख पुकार चाचा-भतीजे की मौत से दो परिवारों में चीख पुकार मच गई। मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजन सीएचसी पहुंचे और शव देख कर बिलख पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक सुंदर सिंह के चार बेटे तथा एक बेटी है। जिसमें सबसे बड़ी बेटी शादी शुदा है। तथा चार पुत्रों में देवेंद्र कुमार, चरन सिंह, नन्नेश, दीपक कुमार हैं। जिसमें देवेंद्र कुमार तथा चरन सिंह की शादी हो चुकी है। मृतक के दो बेटे अभी अविवाहित हैं। मृतक की पत्नी माया देवी तथा बेटों के साथ किसानी व मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं मृतक धर्मवीर के दो बेटे तथा दो बेटियां हैं। जिसमें बेटा अमित कुमार, सुमित कुमार तथा बेटी मोहिनी, अदिति तथा पत्नी कस्तूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है
Tagsशादीखुशियांमातमसड़कहादसेदो जानMarriagehappinessmourningroadaccidenttwo livesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





