- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दूल्हे ने लौटाए दहेज...
उत्तर प्रदेश
दूल्हे ने लौटाए दहेज में मिले 11 लाख, मात्र एक रुपये में रचाई शादी
Admin4
19 Dec 2022 12:19 PM GMT

x
चरथावल। एक शादी के दौरान दूल्हे ने दहेज के 11 लाख रुपए लड़की पक्ष को वापस लौटा दिए और बिना दहेज के शादी की। दूल्हे के फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है। शादियों में हर साल फिजलूखर्ची और दहेज लेने-देने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में समाज को आईना दिखाते हुए दूल्हे हरबिंदर सिंह पुंडीर ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये और आभूषण लौटाकर नई मिसाल पेश की। एक रुपये में शादी रचाई, तो घरातियों और बरातियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सभी ने दूल्हे की सराहना की। चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी और वर्तमान में गांव के प्रधान ठाकुर विनोद फौजी का बेटा हरबिंदर सिंह पुंडीर है। हरबिंदर सिंह पुंडीर की हरियाणा राज्य में अम्बाला के पतरेहड़ी की बेटी शीतल चौहान के साथ तय हुई थी। बारात एक दिसम्बर को गांव में पहुंची थी, तो घरातियों ने बरातियों की खूब खातिरदारी की। शादी की रस्में शुरू हुई, तो दुल्हन पक्ष ने दहेज में 11 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर अपनी मर्जी से भेंट किए। दूल्हे ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में आगे बढ़कर दहेज में मिली नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लौटा दिए। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक रुपये की शादी करेंगे। दूल्हे की सार्थक पहल की शादी समारोह में मौजूद हर व्यक्ति ने प्रशंसा की।

Admin4
Next Story