- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दूल्हे ने पंचायत के...

x
शामली जिले के कांधला कस्बे से जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव में शादीशुदा होने के बावजूद दूसरा निकाह करने गए दूल्हे और बरात को लड़की पक्ष ने बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। बाद में पंचायत में दूल्हे ने मुर्गा बनकर लड़की पक्ष से माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शनिवार को कस्बे के एक गांव निवासी युवक बरात लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के गांव परासोली में निकाह करने गया था। आरोपी युवक पूर्व में निकाह कर चुका था, जिसे उसने अपने किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंधों के चलते छोड़ दिया था। युवक लड़की पक्ष को गुमराह करते हुए फिर से निकाह की तैयारी में था।
वहीं हकीकत का पता चलने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे व बरात को मौके पर ही बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। बाद में युवक ने पंचायत में लड़की पक्ष के सामने नाक रगड़कर व मुर्गा बनकर माफी मांगी। लड़की पक्ष ने मौके पर पुलिस को बुलाकर युवक व उसके पिता सहित अन्य लोगों को हिरासत में दे दिया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rani Sahu
Next Story