उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के इस जिले में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

Admin2
21 Jun 2022 12:37 PM IST
उत्तर प्रदेश के इस जिले में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
x

जनता से रिश्ता : गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गांव की अपेक्षा शहर में संक्रमण की गति तेज है। कोविड संक्रमण की जांच में सोमवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमितों में शहरी क्षेत्र में आठ और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले चार लोग शामिल हैं।

इसमें तारामंडल इलाके की एक निजी महिला डॉक्टर और छोटे काजीपुर की दो सगी बहनें भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। 50 प्रतिशत संक्रमितों में मामूली लक्षण हैं, बच्चों को डायरिया की शिकायत है। शेष लक्षण विहीन हैं। सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66932 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
66010 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
सोर्स-hindustan
Next Story