- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमी के साथ मिलकर...
उत्तर प्रदेश
प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने किया पूर्व प्रेमी की हत्या
Admin4
8 Sept 2023 2:34 PM IST

x
वाराणसी। जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार को सारनाथ थाना क्षेत्र की झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की प्रेमिका और उसके प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए काशी जोन के डीसीपी आर.एस.गौतम ने बताया कि सोमवार को आदमपुर थाने की पुलिस को शिकायत मिली थी कि 28 वर्षीय संजय साहनी नामक ई -रिक्शा चालक लापता हो गया है। ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी को खंगाल रही थी, जिसमे संजय साहनी एक युवक और युवती के साथ जाता हुआ दिखा। परिजनों ने युवती की पहचान संजय साहनी के प्रेमिका के रूप में किया। पुलिस युवक को ढूंढने के लिए युवती से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच सारनाथ पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने युवक की पहचाना लापता हुए संजय साहनी के रूप में किया।
मृतक के प्रेमिका से कड़ाई से पूछताछ में सारे राज पुलिस के सामने उगले। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार युवती ने बताया कि संजय साहनी के साथ उसका अफेयर था, लेकिन उससे कुछ दिनो से दूरी बना ली और अपने पड़ोसी के साथ उसका अफेयर चलने लगा। जब इस बात की जानकारी संजय साहनी को हुई, तो उससे वह गाली गलौज करने लगा। इस सबसे तंग आकर अपने नए प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर संजय साहनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
गिरफ्तार युवती का प्रेमी पिंटू ने बताया कि संजय को मिलने के बहाने से बुलाकर शराब पिलाया गया और उसके ई-रिक्शा से शहर में घूमा गया। जब रात हुई तो दोबारा उसे शराब पिलाया गया और सारनाथ क्षेत्र के सूर्तमंदिर के समीप नशे की हालत में संजय साहनी के गले को ब्लेड से रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं कुछ दूरी पर संजय के शव को ठिकना लगाकर वहां से वापस अपने घर आ गए। पुलिस ने संजय साहनी के हत्यारोपी प्रेमिका और प्रेमी पिंटू पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त सामग्रियों को पुलिस ने हत्यारोपियों के निशानदेही पर बरामद किया।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़प्रेमीप्रेमिकापूर्व प्रेमीहत्यादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





