उत्तर प्रदेश

कमर में तमंचा लगाए टशन में घूम रही थी युवती, पहुंची सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
13 April 2022 11:05 AM IST
कमर में तमंचा लगाए टशन में घूम रही थी युवती, पहुंची सलाखों के पीछे
x
देखें वीडियो।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जेल चौराहे पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक कोल्ड ड्रिंक पीने गई युवती तमंचा लगाए हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गई. जेल चौराहा पर सॉफ्ट ड्रिंक पीते समय युवती पर स्वाट टीम की नजर पड़ी. मामला एकदम चौंकाने वाला निकला युवती देशी तमंचा लगाए हुए थी.

कैमरे के सामने युवती की तलाशी ली गई. महिला सिपाही ने युवती की तलाशी ली तो उसकी कमर से एक तमंचा निकल आया. युवती को सदर कोतवाली लाया गया, जहां आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के जेल तिराहे पर मौजूद थे. तभी पास में ही जेल तिराहे पर सॉफ्ट ड्रिंक पी रही एक युवती पर उनकी नजर पड़ी तो युवती की कमर में एक 315 बोर का तमंचा लगा हुआ था. इसको देखते ही तुरंत महिला पुलिस को बुला लिया गया.
महिला सिपाही ने तलाशी ली तो युवती की कमर से लगा तमंचा निकला तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. सिविल लाइन चौकी प्रभारी विपिन तोमर को बुलाकर युवती को तमंचा सहित कोतवाली भेज दिया गया. इस मामले में युवती का कहना कि परिवार के लोग उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं.
युवती ने पूछताछ में जानकारी दी कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. उसने अपना नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह निवासी नई आबादी फुलबारी थाना दक्षिण फिरोजाबाद बताया. वह घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम ओय निवासी अपने फूफा योगेश के यहां रह रही है.
उसने आरोप लगाया है कि परिवार के लोग उसकी हत्या कर उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लगाकर चलती है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story