- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी का वादा कर लड़की...
उत्तर प्रदेश
शादी का वादा कर लड़की के साथ 2 साल तक करता रहा रेप, दर्ज हुआ केस
Admin2
9 July 2022 12:36 PM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कानपुर में एक सिपाही के काले कारनामों का खुलासा एक लड़की ने किया है। पिछले 2 साल से सिपाही शादी का झांसा देकर इस दलित लड़की के साथ रेप कर रहा था। यही नहीं इस दौरान उसने लड़की का गर्भपात भी कराया।लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे भगा दिया। लड़की ने अब पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।कैंट निवासी युवती ने बताया कि वह सन 2020 में 16 साल की थी और एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उस दौरान जब वह स्कूल जाती थी तो कैंट निवासी युवक उसका रास्ता रोकता था। कई बार युवती ने अनदेखा किया। युवती के अनुसार आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
source-hindustan
Next Story