उत्तर प्रदेश

लड़की खेत में तरबूज की कर रही थी रखवाली, तोड़ने से मना करने पर हुई छेड़छाड़ की शिकार, खाया जहर

jantaserishta.com
16 May 2022 10:19 PM IST
लड़की खेत में तरबूज की कर रही थी रखवाली, तोड़ने से मना करने पर हुई छेड़छाड़ की शिकार, खाया जहर
x
पढ़े पूरी खबर

कानपुर: यूपी के कानपुर में तरबूज तोड़ने से मनाही करने पर स्थानीय लड़की के साथ एक शोहदे ने मारपीट और छेड़खानी की. इस वारदात से शर्मिंदा होकर लड़की ने जहर खा लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कानपुर के विधनू इलाके में एक किसान ने अपने खेत में तरबूज की खेती की है. रविवार को किसान की बेटी खेत में तरबूज की रखवाली कर रही थी. तभी गांव का ही रिशु खेत में तरबूज तोड़ने लगा. लड़की ने तरबूज तोड़ने का विरोध किया, तो वह नाराज होकर उससे छेड़खानी करने लगा. उसने लड़की को गाली भी दी. इस घटना से आहत होकर लड़की ने घर आकर जहर खा लिया.
लड़की की हालत खराब होने पर परिजन ने उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी. लड़की के पिता की शिकायत पर विधनू पुलिस ने आरोपी रिशु को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में आउटर कानपुर के एसपी अजित कुमार सिन्हा ने कहा कि अभी लड़की के पिता ने तरबूज तोड़ने को लेकर लड़की से मारपीट की एफआईआर लिखाई है. आरोपी गिरफ्तार हो गया है. लड़की ने मीडिया से बातचीत में छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है. आगे की कार्रवाई पिता की शिकायत पर की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story