उत्तर प्रदेश

युवती ने ममेरे भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया

Admindelhi1
27 Feb 2024 10:32 AM IST
युवती ने ममेरे भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया
x
रिश्तेदार ने युवती को तेजाब से झुलसाने की धमकी दी

मथुरा: कृष्णानगर कोतवाली में युवती ने ममेरे भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपी ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी है. उधर, निगोहां कोतवाली में युवती ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

आलमबाग निवासी 27 वर्षीय युवती के मुताबिक काफी दिनों से एक युवक उसे परेशान कर रहा है. कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका है. पीड़िता के मुताबिक को आरोपी ने रास्ता रोकते हुए फिर से गलत हरकत की. उधर, निगोहां निवासी युवती के मुताबिक रात उमेश दीवार फांद कर घर में घुस कर गलत हरकत करने लगा. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी मारपीट करते हुए भाग निकला. इंस्पेक्टर अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

उप डाकपाल के हत्यारे को उम्रकैद और जुर्माना: पोस्ट ऑफिस में घुसकर लूट के दौरान उप डाकपाल की गोली मारकर हत्या करने वाले सीतापुर के मखुवापुर गांव निवासी अनिल ब्रह्म उर्फ अनिल कुमार शर्मा को अपर सत्र न्यायाधीश रेखा शर्मा ने उम्र कैद और 30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है.

एडीजीसी मुन्ना लाल यादव ने अदालत को बताया कि इस मामले की रिपोर्ट वादी ओम प्रकाश ने 4 नवंबर 99 को थाना सआदतगंज में दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा है कि दिन 12.30 बजे वह नौबस्ता पोस्ट ऑफिस में मौजूद थे. उस समय सोमनाथ पाल के काउंटर पर दो बदमाश आए जिन्होंने ने कैश मांगा. जब सोमनाथ ने कहा कि कैश नहीं है और वह हड़बड़ा कर खड़े हो गए . एक बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी थी. उन्हें बलराम पुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई.

Next Story