- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाई से कहासुनी होने पर...
उत्तर प्रदेश
भाई से कहासुनी होने पर युवती ने पिया तेजाब, जानें क्या है पूरा मामला
Admin4
4 Oct 2022 6:27 PM GMT

x
भाई से मामूली कहासुनी होने पर बहन ने घर में रखा तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर युवती को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। भमौरा थाना क्षेत्र के हररामपुर गांव के रहने वाले सत्यपाल मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी, बेटी पूजा और बेटा सनी रहता है। सोमवार की रात किसी बात को लेकर पूजा और सनी में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पूजा ने घर में रखा हुआ तेजाब पी लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत ज्यादा गंभीर बताकर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसके बाद किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar
Next Story