उत्तर प्रदेश

हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी लड़की, हैरान करने वाली है वजह

jantaserishta.com
13 Jun 2022 10:46 PM IST
हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ी लड़की, हैरान करने वाली है वजह
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के गोंडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मां की डांट से नाराज 13 वर्षीय लड़की एक लाख 32 हज़ार बोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

यह मामला नवाबगंज थाना छेत्र के चकपान गांव की है. मां ने मामूली सी बात पर अपनी बेटी को डांट दी, जिससे नाराज होकर वह एक लाख 32 हज़ार बोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई, जिससे गांव में हंगामा मच गया. गनीमत रही कि उस वक्त विद्युत आपूर्ति बाधित थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति न करने के लिए विभाग को सूचित किया.
लगभग तीन-चार घंटे तक लड़की का ड्रामा चलता रहा. ग्रामीण और पुलिसवालों के काफी मान मनौव्वल करने पर वह टावर से नीचे उतरी. इस मामले में एसओ नवाबगंज टी. बी सिंह ने फोन पर बताया कि मां की डांट से लड़की नाराज हो गई, इसलिए वह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी. काफी देर तक कड़ी धूप में टावर पर खड़े रहने से उसे चक्कर आ रहा था. अब वह ठीक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story