उत्तर प्रदेश

देव दीपावली पर झिलमिलाएंगे यमुना के घाट, 7 नवंबर को यमुना तटीय 25 प्राचीन घाट दीपमाला से झिलमिलाएंगे.

Admin4
4 Nov 2022 1:56 PM GMT
देव दीपावली पर झिलमिलाएंगे यमुना के घाट, 7 नवंबर को यमुना तटीय 25 प्राचीन घाट दीपमाला से झिलमिलाएंगे.
x
उत्तरप्रदेश। देव दीपावली महोत्सव समिति के तत्वावधान में 7 नवंबर को यमुना तटीय 25 प्राचीन घाट दीपमाला से झिलमिलाएंगे. समिति द्वारा इस बार बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं.
समिति के पदाधिकारियों की सचिव सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे के साथ हुई बैठक में महोत्सव को भव्य मनाने का निर्णय लिया गया. समिति अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष से देव दीपावली पर होने वाला यह कार्यक्रम बाधित रहा. इस बार आयोजन भव्य होगा. हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बनारस व अयोध्या की तर्ज पर मथुरा पुरी में भी श्री यमुना जी के सभी घाटों पर लाईटिंग की जाएगी. सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए एक नवम्बर को सायं 4 बजे मथुरा महानगर के समाजसेवी, उद्योगपति व सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में वृहद बैठक आमंत्रित की गई है.
उन्होंने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें.
महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि वेदव्यास की साधना स्थली कृष्ण गंगा घाट से ध्रुव जी महाराज की तपस्थली ध्रुव घाट तक यमुना जी के सभी 25 घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.
इस अवसर पर प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, आचार्य लालजी भाई चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, रामदास चतुर्वेदी पार्षद, महेन्द्र आचार्य,शशिभानु गर्ग,अजय चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह होरा आदि थे.

Next Story